अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेंगलुरु में Virat Kohli के पब-रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR : पब में स्मोकिंग जोन नहीं होने के कारण कार्रवाई

On: June 2, 2025 12:07 PM
Follow Us:
Virat Kohli
---Advertisement---

बेंगलुरु । Virat Kohli के स्वामित्व वाले पब ‘वन8 कम्यून’ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (सीओटीपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

परिवार को दूर रखने के BCCI के नियम पर Virat Kohli बोले – खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें दोष क्यों?

ये मामला स्मोकिंग जोन निर्धारित न करने को लेकर है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि ‘वन8 कम्यू’न पब में स्मोकिंग जोन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कब्बन पार्क पुलिस ने सीओटीपीए अधिनियम के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।
पब पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीओटीपीए अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन न करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।

Virat Kohli वन8 कम्यून पहले भी मुश्किल में पड़ चुका है

वन8 कम्यून Virat Kohli के स्वामित्व वाली पब चेन है, जिसकी दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में ब्रांच हैं। वन8 कम्यून पहले भी मुश्किल में पड़ चुका है। जून 2024 में निर्धारित समय से अधिक समय तक संचालन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। उस वक्त पाया गया था कि पब रात 1 बजे के बाद भी खुला था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!