अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Vinesh Phogat: “मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं”, ‘गुमशुदा’ पोस्टर पर दिया तीखा जवाब

On: November 30, 2024 7:06 PM
Follow Us:
Vinesh Phogat: "मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं", 'गुमशुदा' पोस्टर पर दिया तीखा जवाब
---Advertisement---

जुलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक और ओलंपियन Vinesh Phogat ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘लापता विधायक की तलाश’ संबंधी पोस्टरों पर प्रतिक्रिया दी है।

Vinesh Phogatने कहा कि वह क्षेत्र में ही हैं और जिंदा हैं तथा गुमशुदा नहीं हैं।

उन्होंने विपक्ष के लोगों द्वारा की जा रही चुटकी लेने पर भी आरोप लगाया है कि यह लोगों की ओछी मानसिकता है।

विनेश ने कहा कि उन्हें हजम नहीं हो रहा है कि एक लड़की पहली बार जुलाना विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है।

 

Haryana News:अगर आपको कोई डरा रहा है तो आप डरो मत- विनेश

 

अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंची। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को छह हजार से ज्यादा वोट से हराया था।

चुनाव में Vinesh Phogatको 65 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

वहीं बीजेपी को 59 हजार से अधिक मत मिले थे। जबकि बसपा 10 हजार से ज्यादा वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही। विनेश फोगाट पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने ओलंपिक से आने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वह महिला पहलवान के तौर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

Vinesh Phogat: "मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं", 'गुमशुदा' पोस्टर पर दिया तीखा जवाब
Vinesh Phogat: “मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं”, ‘गुमशुदा’ पोस्टर पर दिया तीखा जवाब

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!