अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttrakhand:इण्डेक्स में सुधार हेतु नियोजन विभाग के साथ समीक्षा बैठक

On: September 23, 2024 6:39 PM
Follow Us:
Uttrakhand:इण्डेक्स में सुधार हेतु नियोजन विभाग के साथ समीक्षा बैठक
---Advertisement---
Uttrakhand मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत विभिन्न इण्डेक्स में सुधार हेतु नियोजन विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत उत्तराखण्ड में मातृ मृत्यु दर में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग को 104 के माध्यम से ए.एन.एम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी (प्रसव पूर्व देखभाल) के लिए की जाने वाली विजिट की ट्रैकिंग के निर्देश दिए।

 हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में मातृ मृत्यु दर में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेश भर में गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, ए.एन.सी, एनिमिया की स्थिति पर गैर सरकारी स्वास्थ्य संगठनों के साथ कार्य करते हुए जल्द एक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी में सुधार के लिए प्रदेश में शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की गणना के निर्देश देते हुए उनके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था के लिए एन.आई.वी.एच सहित चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की सहायता लेने के भी निर्देश दिए।
Uttrakhand मुख्य सचिव ने एसडीजी इण्डेक्स के तहत निजी क्षेत्र में प्रबन्धकीय पदों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लक्ष्य के सम्बन्ध में श्रम विभाग को नोडल बनाते हुए सर्वेक्षण व डेटा एकत्रित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा के मामलों पर पुलिस विभाग को महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िता को सेफ हाउस में रखने तथा उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
Uttrakhand मुख्य सचिव ने आत्महत्या के मामलों के सम्बन्ध में पुलिस विभाग को आयु के अनुसार आत्महत्या के आंकड़े एकत्रित करने के निर्देश दिए ताकि टारगेटेड अप्रोच के साथ इस दिशा में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जा सके।

Uttrakhand सीएस ने अनुसूचित जातियों के खिलाफ हिंसा के मामलों में प्रभावी जांच एवं ससमय क्षतिपूर्ति वितरण के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग को नोडल बनाते हुए ब्लैक स्पाॅट, क्रैश बैरियर से सम्बन्धित डेटा एकत्रित करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, डॉ.आर राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!