अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

uttrakhand भारी बारिश के कारण केदार घाटी में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हुए

On: August 2, 2024 7:47 PM
Follow Us:
Uttrakhand
---Advertisement---

uttrakhand  भारी बारिश के कारण केदार घाटी में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभिन्न पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बल लगातार कार्य कर रहे हैं। हर स्तर पर सभी लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

uttrakhand केदार घाटी में विभिन्न पड़ावों में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित

रेस्क्यू करने एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही मुख्य यात्रा पड़ावों में फंसे तीर्थयात्रियों को फूड पैकेट, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही है।

 

Uttrakhand :अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की बहाली एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर से तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

uttrakhand केदारनाथ, लिनचोली, भीमबली, सोनप्रयाग, शेरसी, गुप्तकाशी एवं चैमासी सहित

अन्य स्थानों पर शुक्रवार दोपहर 3ः30 बजे तक लगभग 18000 फूड पैकेट और करीब 35 हजार पानी की बोतलें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। इसके अलावा जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

इसमें बीकेटीसी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि अब तक सोनप्रयाग, गौरीकुड व शेरसी में 286 लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Uttrakhand
Uttrakhand

शुक्रवार को 3.30 बजे तक 582 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए एयर लिफ्ट किया गया है। वहीं, सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच 1500 से अधिक लोगों को मैनुअली रेस्क्यू किया जा चुका है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!