अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : मलबे से 203 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक बने रहेगा ऐसा मौसम

On: September 10, 2025 2:10 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update :  उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण राज्यभर में मलबा आने से सड़कें बंद हो गई हैं। इस समय राज्य में कुल 203 सड़कें बंद हैं। इनमें से 116 सड़कें पीएमजीएसवाई की हैं, जबकि लोनिवि और एनएच की 86 सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। बीआरओ की एक सड़क भी बंद पाई गई है। सबसे अधिक सड़कें उत्तरकाशी और चमोली जिले में बंद हैं, जहां 32-32 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिलों में भी कई मार्ग बंद हैं। (Uttarakhand Weather Update)

Uttarkhand Weather Update : चारधाम यात्रा मार्ग खुले, लेकिन खतरा बना हुआ है

 

चारधाम यात्रा के मार्ग खुले हैं, लेकिन कई स्थानों पर खतरे की स्थिति बनी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री के मार्गों को खोल दिया गया है, लेकिन यहां पर कई स्थानों पर रास्ते खतरनाक हैं, जिससे यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन इन स्थानों को ठीक करने की कोशिश कर रहा है ताकि यात्रा जल्द शुरू हो सके।

Uttarakhand Weather Update : बारिश के बाद उमस भरी गर्मी

बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण प्रदेशभर में राहत मिली है, लेकिन जैसे ही बारिश रुकी, उमस भरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। यह स्थिति केवल मैदानी इलाकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand में नकली दवाओं के कारोबार में बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एक्शन मोड में STF की टीम

 

Uttarakhand Weather Update : आगामी मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति

आने वाले दिनों में उत्तराखंड के मौसम में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर तक प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। चारधाम यात्रा मार्गों को खोलने का काम जारी है, और जैसे ही मरम्मत का काम पूरा होगा, यात्रा फिर से शुरू होगी। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, यात्रा मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!