अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में मूसलधार बारिश का असर: देहरादून सहित कई जिलों में हाई अलर्ट, 56 सड़कें ठप

On: July 16, 2025 10:56 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : बारिश के चलते उत्तराखंड में मलबा आने से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 73 सड़कें बंद हो गईं। राहत की बात यह रही कि इनमें से 17 सड़कों को फिर से खोल दिया गया है। सड़कों के बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather Update : आज भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि 21 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश के दौर बने रह सकते हैं।

Uttarakhand Weather Update : बागेश्वर से लेकर उत्तरकाशी तक कई मार्ग ठप

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बागेश्वर जिले में कमेड़ी देवी-विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 99 एक क्षतिग्रस्त दीवार के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद है। जिले की चार ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हैं। रुद्रप्रयाग में छह ग्रामीण मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग और छह ग्रामीण मार्ग, नैनीताल में तीन, और चमोली में एक राज्यमार्ग सहित 11 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

 

Uttarakhand Weather : दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर अस्थिर, 67 सड़कें बंद

Uttarakhand Weather Update : अन्य जिलों में भी सड़कें बाधित

पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर मार्ग और आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं, वहीं अल्मोड़ा में तीन ग्रामीण सड़कें, पौड़ी गढ़वाल में सात, देहरादून और टिहरी में दो-दो ग्रामीण मार्ग बंद पड़े हैं। इन रास्तों के बाधित होने से ना सिर्फ आवागमन ठप हुआ है, बल्कि आपूर्ति श्रृंखलाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन द्वारा मार्गों को शीघ्र खोलने के प्रयास जारी हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!