अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश, आज भी रहेगा खराब मौसम

On: June 3, 2025 12:02 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज (मंगलवार) भी बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर देहरादून, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून के लिए बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पौड़ी और रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather : कई जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather Update : जून की शुरुआत में बारिश और बिगड़े मौसम का अनुमान

 

Uttarakhand Weather : मौसम में जल्द बदलाव, अगले सप्ताह रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बारिश और खराब मौसम की स्थिति छह जून तक बनी रह सकती है। इसके बाद सात और आठ जून को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश से राहत मिलेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!