अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : तय हो गई मानसून की विदाई की तारीख, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

On: September 27, 2025 11:34 AM
Follow Us:
Uttarakhand weather update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में लगातार कहर बरपाने के बाद अब मॉनसून अपने अंतिम चरण में है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के अंत तक राज्य से मॉनसून विदा ले लेगा। इस साल उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और देहरादून जैसे कई जिलों में भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बारिश का दौर थमने के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather News : तेज धूप और बढ़ते तापमान ने बढ़ाई परेशानी

 

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मैदान के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम के शुष्क होने से जहां आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी आई है, वहीं उमसभरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है।

 

Uttarakhand Weather News : दो दिन में मानसून होगा विदा, गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, सितंबर में 44% अधिक हुई बारिश

 

Uttarakhand Weather News : इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश, बागेश्वर में रिकॉर्ड टूटा

 

मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि इस बार मॉनसून में औसत से 22% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अगस्त के महीने में ही राज्य में सामान्य से 49% अधिक बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर जिले में तो सामान्य से 241% अधिक वर्षा हुई, जो सबसे अधिक रही। इसके बाद चमोली में 89%, टिहरी में 58%, हरिद्वार में 55% और देहरादून में 38% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हालांकि, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई।

 

 

Uttarakhand Weather News : आज का मौसम – कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शनिवार) को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून में आसमान साफ़ रहने और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है, जबकि पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply