अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में मौसम का कहर: देहरादून समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, उफान पर गौला नदी

On: August 14, 2025 10:30 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand  Weather : देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड भी इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहा है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को ही पूरे राज्य में अगले तीन दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। 13 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया गया था, जबकि 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी और चंपावत में तेज बारिश की संभावना है।

Uttarakhand  Weather : हर्षिल और धराली में संकट गहराया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

उत्तरकाशी जिले का धराली और अब हर्षिल बाढ़ और कटाव के गंभीर खतरे की चपेट में हैं। भागीरथी नदी की दिशा बदलने के कारण हर्षिल पर खतरा और बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश से नदी उफान पर है, जिससे आसपास के क्षेत्र में बाढ़ और कटाव की आशंका बनी हुई है। हर्षिल के पास बनी 1200 मीटर की कृत्रिम झील भी एक बड़ा खतरा बन चुकी है, जिस कारण से इलाके को खाली कराकर लोगों को आर्मी कैंप में शिफ्ट किया गया है।

Uttarakhand  Weather : गौला नदी और बैराज में जलस्तर खतरनाक स्तर पर

 

गौला बैराज, खनस्यू और काठगोदाम क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते गौला नदी फ्लड लेवल से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में इस समय 28,956 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

 

Uttarakhand आपदा राहत अभियान : अब तक 1,273 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

 

Uttarakhand  Weather : स्कूलों में छुट्टियां, सार्वजनिक चेतावनी जारी

 

भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यात्रा या कोई भी जरूरी कार्य शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें ताकि सुरक्षित रहा जा सके।

 

 

 

Uttarakhand  Weather : बचाव कार्य में बाधाएं, लेकिन जारी है प्रयास

 

धराली में लापता लोगों की खोज और बचाव अभियान बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। खराब मौसम के कारण खीरगाड़ नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया जिससे अस्थायी पुलिया बह गई, जिसे फिर से तैयार किया गया। साथ ही, ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार (GPR) विधि से खोजबीन के दौरान खुदे गड्ढों में भर चुके पानी को निकालकर कार्य फिर शुरू किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और गरज के साथ वर्षा की चेतावनी दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply