अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

On: July 17, 2025 11:17 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather News
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के आधार पर देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में इन जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की आशंका जताई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सुरक्षा उपाय किए जाएं और आवश्यकतानुसार आवागमन पर नियंत्रण बरता जाए।

Uttarakhand Weather News : प्रभावित क्षेत्रों के लिए अन्य निर्देश भी जारी

जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधन तत्पर रखें जाएं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अनहोनी या बाधा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में अन्य दिशा-निर्देश भी जिलों को भेजे गए हैं ताकि जान-माल की हानि को रोका जा सके।

Uttarakhand Weather News : मुनस्यारी-मिलम मार्ग क्षतिग्रस्त, कई सड़कें बंद

भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम सीमा मार्ग का एक हिस्सा बह गया है। इसके अलावा राज्य में कुल 58 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें से 32 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। बुधवार को बारिश के कारण मलबा आने से राज्य में कुल 82 सड़कें प्रभावित हुई थीं, जिनमें से देर शाम तक 24 सड़कों को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया।

 

Uttarakhand वन विभाग की अनूठी पहल: देश में पहली बार संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में पुनःस्थापित करने की शुरुआत

Uttarakhand Weather News : जिलेवार सड़क बंद होने की स्थिति

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, रुद्रप्रयाग में आठ ग्रामीण सड़कें, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में एक, चमोली में दस, पिथौरागढ़ में एक सीमा मार्ग और आठ ग्रामीण मार्ग, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में तीन, पौड़ी गढ़वाल में चार सड़कें बंद हैं। इसके अलावा देहरादून में तीन राज्य मार्ग, एक मुख्य मार्ग और नौ ग्रामीण सड़कें बंद हैं। टिहरी जिले में तीन ग्रामीण सड़कें प्रभावित हैं। अन्य बंद सड़कों को खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!