Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather News : बारिश से बंद हुईं 87 सड़कें
भारी बारिश के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर मलबा और भूस्खलन हुआ है, जिससे कुल 87 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इन बंद सड़कों को खोलने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं।
Uttarakhand Weather News : जिलावार स्थिति: सबसे ज़्यादा प्रभावित चमोली
परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, चमोली जिले में सबसे अधिक 17 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 15, उत्तरकाशी में एक राजमार्ग सहित 12, टिहरी में 8, नैनीताल में 7, पौड़ी में 6, देहरादून में 5, रुद्रप्रयाग में 4, चंपावत में 3, बागेश्वर में 9 और अल्मोड़ा में 1 सड़क पर मलबा आने से आवागमन ठप है।
Uttarakhand Weather News : देहरादून में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
देहरादून में संभावित भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

