अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : आज का मौसम: उत्तराखंड में भारी और हल्की बारिश की संभावना

On: May 8, 2025 3:47 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather News
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News :  उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में मौसम ने करवट ली है। बुधवार को देहरादून में सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के अनुसार, इन दिनों राज्य में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।

Uttarakhand Weather News :  इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कई स्थानों पर आज तेज बारिश की संभावना है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ वर्षा के तीव्र दौर की भी चेतावनी दी है।

Uttarakhand Weather News : आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतरा

पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Uttarakhand : केंद्रीय गृह मंत्री ने की ऑनलाइन बैठक, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद, मॉक ड्रिल की तैयारियों पर हुई चर्चा

 

 Uttarakhand Weather News : देहरादून का मौसम और तापमान का हाल

राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आज 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 17.9 डिग्री रहा, जबकि पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी सामान्य से हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 58 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!