अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में बना रहेगा सूखा मौसम

On: September 24, 2025 4:37 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather News
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News :  प्रदेश भर में इस समय मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन हल्की बारिश का सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना कम है।

Uttarakhand Weather News :  पर्वतीय जिलों में 24 सितंबर को बारिश के आसार

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 सितंबर को देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-तहां बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Uttarakhand में IFS अधिकारी और वकील के बीच तनाव, कानून मंत्रालय ने किया हाईकोर्ट से कार्रवाई का आग्रह

 

Uttarakhand Weather News :  29 सितंबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में रहेंगे बादल और बारिश

 

आने वाले दिनों की बात करें तो 29 सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मानसून की सक्रियता में कमी आने से बारिश की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में बादल और हल्की बौछारें मौसम को ठंडक देती रहेंगी।

 

Uttarakhand Weather News :  गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तापमान में बढ़ोतरी

 

मानसून की बारिश थमने के बाद मैदानी इलाकों में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी देहरादून में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणा के युवाओं ने की उत्तराखंड के विकास की तारीफ 

विकास और विरासत के संगम से निखरेगा ‘आदर्श चम्पावत’, सीएम धामी ने टनकपुर में गिनाईं करोड़ों की योजनाएं

देहरादून: सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दी ₹147 करोड़ की सौगात, बुजुर्गों को बताया परिवार का सुरक्षा कवच

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया ‘फ्लैग-इन’, पर्वतारोहियों के अदम्य साहस को सराहा

खटीमा : CM धामी ने दी 108 करोड़ से अधिक की सौगात, हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का किया लोकार्पण

नैनीताल : माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, बोले- देवभूमि की संस्कृति और जमीनों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Leave a Reply