अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, बारिश होगी या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट

On: October 14, 2025 10:11 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है, जिससे ठिठुरन महसूस की जा रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चटख धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाएं हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास करा रही हैं। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है, जिसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोग खांसी, जुकाम और वायरल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Uttarakhand Weather : स्वास्थ्य पर असर, अस्पतालों में बढ़े मरीज

 

देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में खांसी, बुखार, जुकाम जैसे लक्षणों के साथ मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित किया है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का फर्क शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर असर डाल रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने और ठंड से बचाव की सलाह दी है।

 

UP HINDI NEWS : जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय रहरा का औचिक निरीक्षण

Uttarakhand Weather : चारधाम यात्रा में फिर से बढ़ी रौनक, फूलों की घाटी में बर्फ का लुत्फ

 

मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए धामों का रुख कर रहे हैं। चमोली जिले की प्रसिद्ध फूलों की घाटी भी इन दिनों बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। पर्यटक यहां रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ बर्फ का भी आनंद ले रहे हैं। 31 अक्टूबर के बाद फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।

Uttarakhand Weather : आज का मौसम अपडेट: शुष्क रहेगा मौसम, धूप में बढ़ेगी गर्मी

 

मंगलवार को देहरादून समेत पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राजधानी देहरादून में सुबह से तेज धूप खिलने की संभावना है, जबकि शाम के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अन्य जिलों में भी तापमान इसी तरह बना रहने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!