अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर अस्थिर, 67 सड़कें बंद

On: July 15, 2025 10:18 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में यह बारिश समस्याएं बढ़ा सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में कमी आने की संभावना है।

 

Uttarakhand Weather :  बारिश से प्रदेश में 67 सड़कें बंद

भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में मलबा आने से राज्य की 67 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इन सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बंद सड़कों में उत्तरकाशी में 5, टिहरी में 3, रुद्रप्रयाग में 5, पिथौरागढ़ में 9, पौड़ी में 15, नैनीताल में 3, देहरादून में 4, चमोली में 15, बागेश्वर में 5 और अल्मोड़ा में 3 सड़कें शामिल हैं।

 

Uttarakhand Weather Update : आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्कता बरतने की चेतावनी

 

Uttarakhand Weather : नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है, तो कुछ का घटा है और कुछ स्थानों पर जलस्तर स्थिर बना हुआ है। सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर तीन बजे तक जोशीमठ में अलकनंदा, पिथौरागढ़ के चमगाढ़ में सरयू, नौगांव में यमुना और शारदा बैराज में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा है।

 

Uttarakhand Weather : कुछ नदियों का जलस्तर घटा या स्थिर

वहीं, थौरागढ़ धारचूला में काली, जौलजीबी में गोरी नदी, माया कुंड ऋषिकेश में गंगा, त्यूनी में टोंस, और रामनगर के ढेला बैराज में ढेला नदी का जलस्तर घट गया है। इसके अलावा, मदकोट गोरी नदी, चौखुटिया रामगंगा, कपकोट व बागेश्वर की सरयू, सत्यनारायण सौंग, हरिपुरा बैराज, कोसी अल्मोड़ा, तुमड़िया बांध, फीका बैराज, बैगुल, गौला बैराज, बौर और नानक सागर बैराज में जलस्तर स्थिर बना हुआ है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!