अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Alert : 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, टिहरी में एहतियातन स्कूल बंद

On: July 22, 2025 11:27 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Today
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Alert : 22 जुलाई 2025 को उत्तराखंड के चार जिलों – देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग – में बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Alert : टिहरी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए टिहरी जिले में आज सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Uttarakhand Weather Alert : लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, विकास नगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया था, जिससे यातायात ठप हो गया। इसके अलावा चमोली में एक, देहरादून में दो, पौड़ी में तीन और टिहरी में चार राज्य मार्ग मलबा आने की वजह से बंद हो गए हैं।

Uttarakhand Weather Alert : 121 सड़कें ठप, 93 अब भी बंद

मलबा गिरने से 68 ग्रामीण मार्गों समेत कुल 121 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। हालांकि, देर शाम तक 28 सड़कों को साफ कर दिया गया, लेकिन अभी भी 93 सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से बंद है। इससे आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

 

Uttarakhand News : कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून के स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित

 

Uttarakhand Weather Alert : चमोली में भूस्खलन, सेना और यात्री फंसे

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में भापकुंड के पास भूस्खलन होने से मलारी हाईवे का 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यह मार्ग चीन सीमा को जोड़ता है, और इसके बंद होने से सेना और स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई है। बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में भी भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ब्रह्माकपाल के पास गांधी घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। कंचन नाले के जलस्तर में वृद्धि के कारण लगभग 1530 यात्री फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!