अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड का मौसम फिर बदलेगा करवट? जानिए आज किन जिलों में हो सकती है बारिश

On: October 15, 2025 9:39 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather :  बुधवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। देहरादून समेत अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहने की उम्मीद है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Uttarakhand Weather :  गर्मी और ठंड का मिलाजुला असर, सेहत पर ध्यान जरूरी

प्रदेश में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन में धूप और गर्मी रहती है, वहीं सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। गिरते तापमान के चलते स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Uttarakhand News : उत्तराखंड ने किया कमाल, कैग रिपोर्ट में राजस्व अधिशेष में ऐतिहासिक बढ़त

 

Uttarakhand Weather : चारधाम यात्रा में फिर से बढ़ी रौनक

हालिया बारिश के थमने के बाद चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में तेज़ी आई है। खासकर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ स्थलों पर तो बीते वर्षों के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं। साफ मौसम के चलते यात्रा सुगम हो रही है और श्रद्धालु दर्शन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले रहे हैं।

 

Uttarakhand Weather : दिवाली से पहले प्रदूषण की मॉनिटरिंग शुरू

दीपावली से पहले उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एयर क्वालिटी और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी शुरू कर दी है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि इस बार टिहरी को भी मॉनिटरिंग में शामिल किया गया है। देहरादून और ऋषिकेश पहले से ही सूची में हैं। दिवाली के दौरान पटाखों से वायु और ध्वनि प्रदूषण पर असर पड़ सकता है, जिसे देखते हुए विभाग पहले से सतर्क हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना

पौड़ी में बनेगी करीब 300 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग, शहर की पार्किंग और यातायात समस्या कम होने की उम्मीद

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का समापन: गुंजी से माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेस, गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव पर बवाल: UKD-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, मेहलचौरी पुल का गेट नदी में फेंका

गैरसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू: धामी सरकार पेश करेगी ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand news:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

Leave a Reply