अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : पिथौरागढ़-बागेश्वर समेत कई जिलों में आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

On: September 30, 2025 10:23 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद मौसम ने अपना रूखा रुख दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से राज्यभर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी और उमस के कारण दूनवासियों को रात में भी राहत नहीं मिल रही थी।

Uttarakhand Weather : राजधानी में बारिश से मिली राहत

 

हालांकि सोमवार को देहरादून में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान घटकर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश के कारण न सिर्फ गर्मी में कमी आई, बल्कि ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। केवल देहरादून ही नहीं, बल्कि पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी के कुछ इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

 

Uttarakhand Weather News : तय हो गई मानसून की विदाई की तारीख, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 

Uttarakhand Weather : राज्य के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके उलट हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।

Uttarakhand Weather : विभिन्न जिलों का तापमान विवरण

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!