अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड झुलसा गर्मी से, दून में पारा 39 पार… राहत लेकर आएगा आज मानसून

On: June 11, 2025 11:42 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : हालांकि मई और जून में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने कुछ राहत दी, लेकिन जब भी मौसम साफ हुआ, गर्मी ने अपना कहर बरपाया। मंगलवार को प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाए। देहरादून में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा यानी 25.7 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे गर्म हवाओं ने रात को भी लोगों को परेशान किया।

Uttarakhand Weather : समय से पहले दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार उत्तराखंड में मानसून सामान्य से छह दिन पहले दस्तक देने जा रहा है। कुछ जिलों में आज से ही मानसून की एंट्री हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्म हवाओं के बीच लोगों को राहत की उम्मीद जगी, क्योंकि अब मानसून करीब है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पूरे सीजन में सामान्य से छह फीसदी अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जो खेती और जल संसाधन के लिहाज से राहत भरी खबर है।

Uttarakhand News : सीएम धामी ने जिले के लिए दी 210 करोड़ की 55 योजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगा नया मुकाम

 

Uttarakhand Weather : आज कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 11 जून के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!