Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 30 मई 2025 को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई है। मौसम के इस रुख को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज झोंकों के साथ भारी वर्षा की आशंका है।
Uttarakhand Weather : मैदानी इलाकों में भी खराब मौसम के संकेत
मैदानी जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में संभावित भूस्खलन और चट्टान गिरने की चेतावनी दी है, जिससे सड़कों के अवरुद्ध होने की संभावना बढ़ जाती है। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather : लोगों को सतर्क रहने की सलाह, खेतों की उपज को करें सुरक्षित
लोगों को चेतावनी दी गई है कि कटी हुई फसल यदि खेतों में है, तो उसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। मौसम बिगड़ने पर आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं से बचाव के लिए घर के अंदर ही रहें। खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। लोगों को पक्के निर्माण स्थलों या घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम
Uttarakhand Weather : देहरादून में हल्की बारिश की संभावना, तापमान रहेगा सामान्य
देहरादून में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आंशिक बादल छा सकते हैं। दोपहर बाद या शाम के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गर्जन, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

