अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा, आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

On: May 29, 2025 5:09 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : राजधानी देहरादून में दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद आसमान में मेघ छाए और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। इस बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून और हरिद्वार समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

 

Uttarakhand Weather : तापमान में आई गिरावट

मंगलवार की तुलना में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। आज यानी गुरुवार को दून के न्यूनतम तापमान में और 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान के 34 डिग्री रहने की संभावना है।

 

Uttarakhand Weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम

 

Uttarakhand Weather : आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों—देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग—में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply