अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम

On: May 28, 2025 11:31 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रही, जिससे दिनभर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश के आसार हैं।

Uttarakhand Weather: तेज गर्मी और पहाड़ों में बारिश की संभावना

मंगलवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह से तेज धूप खिली रही और गर्मी का असर महसूस किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा, लेकिन उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में राज्य में मौसम बदले रहने की संभावना जताई है।

 

Uttarakhand : टिहरी में मूसलाधार बारिश का कहर: बस्ती जलमग्न, घरों और सड़कों पर फैला मलबा

Uttarakhand Weather: गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारों और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, लेकिन मौसमी उतार-चढ़ाव से राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही।

Uttarakhand Weather: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों को मिलेगा मुआवजा

प्रदेश में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फसलों की क्षति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नुकसान की रोजाना निगरानी करते हुए रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाए। उन्होंने बताया कि अब तक 5236 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान हुआ है, जिसमें से 3358 हेक्टेयर भूमि में 33 प्रतिशत से अधिक की क्षति हुई है। सरकार केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!