अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttrakhand:पुष्कर सिंह धामी ने टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की।

On: November 12, 2024 6:02 PM
Follow Us:
Uttrakhand:पुष्कर सिंह धामी ने टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की।
---Advertisement---
Uttrakhand पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए ₹5 लाख की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रुद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की।
Uttrakhand मुख्यमंत्री ने कहा कि डामटा क्षेत्र में पॉलीटेक्निक संस्थान की आवश्यकता का आकलन कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में जुटे स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में जुटे ग्रामीणों के साथ रवांई-जौनसार-जौनपुर क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्य में भी हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने समारोह के आयोजन एवं लोक पर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस समारोह के जरिए महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास किया है।

Uttrakhand सरकार इस तरह के प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन देगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण व संवर्द्धन पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा व कौशल विकास, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु इस बार के बजट में डेढ़ हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का अलग से प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Uttrakhandको 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का गौरव मिला है।

इससे राज्य में खेल गतिविधियों को नई ऊंचाई मिलेगी और राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना घाटी क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्व के चलते इस क्षेत्र में पर्यटन एवं तीर्थाटन के विकास की विपुल संभावनाएं हैं। जिन्हें साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
Uttrakhand सरकार ने यमुना घाटी क्षेत्र के धार्मिक क्षेत्रों को विकसित कर श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट विकसित करने का बीड़ा उठाया है। जिसके तहत यमुना नदी के तटों पर विभिन्न प्रकार के घाट बनाकर विशेष आरती की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस तरह के प्रयासों से इस क्षेत्र में आजीविका के नये अवसर पैदा होंगे और आर्थिकी को भी संबल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि चार धाम ऑल वेदर रोड के तहत इस क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से वार्ता के बाद डामटा से आगे यमुनोत्री मार्ग के चौड़ीकरण कार्य हेतु टेंडर की प्रक्रिया संपन्न करा ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना घाटी क्षेत्र में रेलवे लाइन के निर्माण के बावत भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया जाएगा।
Uttrakhand मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के विकास एवं बेहतरी के लिए जारी संदेश के अनुरूप राज्य को देश का श्रेष्ठ व विकसित राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार जन सहयोग से प्रतिबद्धता से काम करेगी।
इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेंश्वर लाल, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी,
पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भंडारी, मेला समिति के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, चमन सिंह चौहान, सुलोचना गौड़, दयाराम थपलियाल सहित अनेक जन-प्रतिनिधि एवं मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply