हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद चार स्कूलों के नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों का नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने का अनुमोदन किया है।
Uttarakhand News Hindi
वहीँ दूसरी ओर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट पौड़ी गढ़वाल को बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट पौड़ी गढ़वाल किया जाएगा।
Uttarakhand Samachar Hindi
हालाँकि देहरादून जिले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ चकराता का नाम पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया है।
Uttarakhand में पंचायत चुनाव का आगाज़, पहले चरण की वोटिंग आज; 17,829 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
Uttarakhand Latest News
जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव पौड़ी गढ़वाल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव पौडी गढ़वाल किया गया है। राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट पिथौरागढ़ का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री माधों सिंह जंगपांगी जीआईसी डीडीटाट पिथौरागढ़ किया गया है।

