अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

uttarakhand news-नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों बसों में मिलेगी फ्री यात्रा पास

On: June 10, 2026 8:48 PM
Follow Us:
CM-dami
---Advertisement---

uttarakhand news-देहरादून।प्रदेश में नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी ।
उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 02 दिन पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति के 02 दिन बाद तक मान्य होगी ।

राज्य सरकार द्वारा नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार सन्त द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को ही अनुमन्य होगी। जो नीट (यूजी)-2026 द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र के आधार पर ही मान्य होगी। यह सुविधा उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित केवल साधारण श्रेणी की बसों तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग के लिए ही मान्य होगी।

इस सुविधा के तहत परीक्षा की तिथि से 02 दिवस पूर्व से लेकर परीक्षा की तिथि तक अभ्यर्थी अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान प्रवास से परीक्षा केंद्र तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र से वापसी के लिए परीक्षा समाप्ति की तिथि से 02 दिवस के भीतर अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान प्रवास के पते तक की वापसी यात्रा मान्य होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून में नाबार्ड से वित्तपोषित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ किया।

Dehradun: मुख्य सचिव ने कुंभ क्षेत्र में साइनेज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया।

Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Uttarakhand संस्कृत संस्थानम् के शासी निकाय की तीसरी बैठक सम्पन्न

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा; मांगी दीर्घायु की कामना

Leave a Reply