अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड आईएएस पीसीएस तबादले: 30 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के सीडीओ बदले

On: November 12, 2026 1:17 PM
Follow Us:
उत्तराखंड आईएएस पीसीएस तबादले
---Advertisement---

उत्तराखंड में बुधवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। 11 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के कुल 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक बदलाव में हल्द्वानी और काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त भी बदल दिए गए हैं।

देहरादून, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के सीडीओ बदले

आईएएस अधिकारी अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। दीपक सैनी को सीडीओ पिथौरागढ़ से सीडीओ देहरादून भेजा गया है, जबकि प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून से सीडीओ उत्तरकाशी नियुक्त किया गया है।

कई अपर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त भी बदले

श्याम सिंह राणा को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त देहरादून भेजा गया है। स्मिता परमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया है।

हल्द्वानी और काशीपुर के नगर आयुक्त भी बदले

प्रशासनिक बदलाव में हल्द्वानी और काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। नगर निकायों के प्रमुख पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती से शहरी विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। धामी की 13 घोषणाओं की खबर यहां पढ़ें

शासन स्तर पर कामकाज को रफ्तार देने की कवायद

जानकारों का मानना है कि राज्य स्थापना दिवस के बाद हुए इस बड़े फेरबदल से शासन स्तर पर कामकाज को रफ्तार मिलेगी। तबादलों में जिलों के विकास कार्यों से जुड़े अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। आदेश के बाद सभी अधिकारियों को नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के मौसम की खबर यहां पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment