Uttarakhand News : हल्द्वानी हिंसा में बेटे और बाप सहित 6 लोगो की मौत, 300 से ज़्यादा पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल

Uttarakhand  News : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण के मामले में हंगामा मच गया। इसके बाद प्रशासन ने शाम को उपद्रवियों के पैर पर गोली चलाने का आदेश दिया। हल्द्वानी में हिंसा में छः लोगों की मौत हो गई है। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है वहीँ दूसरी और हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।

Uttarakhand

इतना ही नहीं पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भाग लिए। Uttarakhand News

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

 

 

 

हालाँकि पुलिस व निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आपको बताते चले कि पुलिस सुरक्षा में नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे व धर्मस्थल को ढहाने के लिए पहुंची। Uttarakhand News

 

 

 

आपको बताते चले कि जेसीबी जैसे ही अवैध धर्मस्थल की ओर बढ़ी स्थानीय लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। पुलिस और निगम की टीम तीनों ओर से घिर गई। पथराव के बीच लोगों ने जेसीबी तोड़ दी और पुलिस की जीप समेत कई वाहनों में आग लगा दी। पथराव से 150 के करीब पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया लेकिन छतों से हो रहे पथराव के बीच पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हो रही थी। Uttarakhand News

 

 

Uttarakhand News

वहीँ दूसरी ओर पुलिस अंदर न आ पाए, इसके लिए उपद्रवियों ने गलियों के आगे टायर जलाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस उपद्रवियों से निपट रही थी, तभी दूसरी ओर कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। अफसरों के वहां से निकलने से नेतृत्वविहीन हुई पुलिस व निगम की टीम वहां से किसी तरह बचते-बचाते हुए निकली।

 

 

 

Source : Amarujala

 

बाइक जुडी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Oppo के इस धांसू 5G स्मार्टफोन ने मचाया मार्किट में धमाल, जानिए फीचर्स

Leave a Comment