अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र ली अंतिम सांस

On: May 19, 2026 2:55 PM
Follow Us:
उत्तराखंड
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। पूर्व सीएम के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के परिवार में पत्नी अरूणा, एक बेटा मनीष और बेटी रितु खंडूरी भूषण हैं। पूर्व सीएम खंडूरी की बेटी और राज्य विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वयोवृद्ध नेता ने करीब 11 बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

‘जनरल साहब’ के नाम से थे मशहूर
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से ग्रस्त थे। उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजनीति में आने से पहले पूर्व सीएम भारतीय सेना से मेजर जनरल के पद से रिटायर हुए। वह ‘जनरल साहब’ के नाम से भी मशहूर थे। उनकी छवि एक अनुशासन प्रिय प्रशासक की थी। भुवन चंद्र खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। साल 2007 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भुवन चंद्र खंडूरी मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, 2009 में लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों सीटों पर पार्टी को मिली पराजय का जिम्मा लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साल 2011 में उन्हें फिर से भाजपा ने राज्य की कमान सौंपी।

अटल कैबिनेट में थे केंद्रीय मंत्री
भुवन चन्द्र खंडूरी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री का पद संभाला था। देश के चारों हिस्सों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए बनाई गई स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का श्रेय उन्हें दिया जाता है। प्रदेश की राजनीति का एक कद्दावर और ईमानदार चेहरा रहे भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन से प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

सीएम धामी ने जताया शोक
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन को उत्तराखंड की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया। सीएम धामी ने कहा कि भुवन चन्द्र खंडूरी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्धितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, ”सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेश हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

uttarakhand news-CM धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

श्रमिकों को न्यूनतम वेतन सहित सभी वैधानिक सुविधाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से दी जाएं : प्रमुख सचिव

Uttarakhand Election News : 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, निर्वाचन आयोग ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की बड़ी घोषणा

Uttarakhand news-कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए : CM धामी

Leave a Reply