अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

uttrakhand:केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

On: August 14, 2024 7:26 PM
Follow Us:
uttrakhand:केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा
---Advertisement---
uttrakhand अल्मोड़ा जिले के बाढ़ेछीना विकासखंड के अंतर्गत ग्रामसभा ज्याड़ी के लीला मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

uttrakhand श्री कैंची धाम के उपजिलाधिकारी वीसी पंत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि  तिरंगे की शान में कोई कमी ना आने पाए। हर घर तिरंगे का यही पैगाम है। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने कहा कि स्कूल में पढ़ रही नन्हे बच्चों की पौध ही देश का भविष्य है। उन्हें पता चलना चाहिए कि देश का बंटवारा बहुत बड़ा दंश था जो हमारे पूर्वजों ने झेला। ग्राम सभा ज्याड़ी के प्रधान शंकर टम्टा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। केंद्रीय संचार ब्यूरो की तरफ से विभाजन विभीषिका पर एक लघु चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

uttrakhand हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगे बांटे गए व सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान हुई देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता में आकांक्षा नेगी को प्रथम, श्रेयांशी को द्वितीय, तनिश नैनवाल को तृतीय व पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के कलाकारों शर्मिष्टा बिष्ट, आनंद बिष्ट, शोभा चारक और दीपा जोशी ने देशभक्ति गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का संयोजन भास्कर जोशी, ध्वनि व प्रकाश संयोजन भूपेंद्र जड़ौत व मंच संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के दीवान सिंह, प्रधानाचार्य ललित मोहन भट्ट, शिक्षक भावना, हर्षिता, चेतना, प्रियंका, ललित सहित स्कूली छात्र छात्रायें और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का आकर्षण हर घर तिरंगा सेल्फी बूथ रहा। जहां आकर लोगों ने सेल्फी ली।uttrakhand

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Weather News : उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और आंधी का अलर्ट, यहां जानिए अपने जिले का हाल

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Leave a Reply