अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand: तिथि घोषित…17 अक्तूबर को इस समय शीतकाल के लिए बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

On: October 3, 2024 6:25 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 17 अक्तूबर को कार्तिक संक्रांति के दिन रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उसी दिन रुद्रनाथ की विग्रह डोली पितृधार, पनार, ल्वींठी बुग्याल और ग्वाड़ गांव में जाख देवता के मंदिर से होते हुए सूर्यास्त होने से पहले शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। भगवान रुद्रनाथ को लगने वाला राजभोग ल्वींठी बुग्याल में लगाया जाएगा।

 

 

रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश महादेव भट्ट और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्वाड़ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को सुबह छह बजे बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर में स्थित भोलेनाथ की शिलामूर्ति को बुखला (हिमालयी पुष्प गुच्छ) के फूलों से समाधि दी जाएगी। उसी दिन रुद्रनाथ की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए 18 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी।

 

राजा सगर की अधिष्ठात्री देवी मां चंडिका की दिवारा यात्रा 12 अक्तूबर से शुरू होगी। मां चंडिका विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के साथ ही 16 अक्तूबर को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद 17 को मां चंडिका की दिवारा यात्रा रुद्रनाथ की उत्सव डोली के साथ ग्वाड़ गांव में स्थित जाख देवता के मंदिर पहुंचेगी। मंदिर समिति के सचिव सत्येंद्र रावत ने बताया कि मां चंडिका की दिवारा यात्रा 19 अक्तूबर को केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

 

Source : Amarujala

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, स्वच्छता के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने धनौल्टी को दी ₹52.55 करोड़ की सौगात, 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी सौगातें! IISER, AIIA और नेशनल हाईवे को लेकर केंद्र सरकार का सकारात्मक आश्वासन, CM धामी ने जताया आभार

uttrakhand:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में (एसएलबीसी) की 98वीं बैठक सम्पन्न हुई

उत्तराखंड आईएएस पीसीएस तबादले: 30 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के सीडीओ बदले

Leave a Comment