उत्तरकाशी । Uttarakhand के धराली गांव में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य सरकार पुनर्निर्माण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां एक ओर आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों ने समेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में तिरंगा फहराकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं दूसरी ओर Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली की सड़कें जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।
Uttarakhand और झारखंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बनता गया कारवां
धराली गांव में खीरगंगा के तट पर सुरक्षित बचे समेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम रखा गया। यहां ग्रामीणों और राहत कार्यों में जुटे कर्मियों ने एक साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसडीआरएफ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने तिरंगा फहराते हुए आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान, आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदनाएं प्रकट की गईं। प्रभावितों ने एकजुट होकर संकट से उबरने और जीवन को दोबारा पटरी पर लाने का संकल्प दोहराया। आपदा प्रभावित लोगों ने राहत और बचाव में जुटे विभागों और अलग-अलग एजेंसियों के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।
Uttarakhand धराली में आई आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य पूर्ण कर लिए गए
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं उत्तरकाशी के धराली समेत राज्य के अन्य इलाकों में आई इस भीषण आपदा से प्रभावित सभी लोगों और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि धराली में आई आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जल्द ही सड़कों के काम किए जाएंगे, ताकि धराली के पहले की तरह सब कुछ दुरुस्त हो सके। उन्होंने बताया कि हम उनके पुनर्वास, उनकी योजना के हर पहलू और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने यथासंभव तत्काल सहायता प्रदान की है।

