अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand और झारखंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बनता गया कारवां

On: August 14, 2025 6:16 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand देहरादून/बोकारो, । देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड और झारखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

sUttarakhand में 118 बॉन्ड धारक डॉक्टर ‘गायब’, नोटिस जारी

तिरंगा यात्रा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘घर-घर तिरंगा’ का भी आह्वान किया है। यह यात्रा जिस राह से गुजर रही है, उससे लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। जगह-जगह देशभक्ति का प्रदर्शन अलग-अलग अंदाज में किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं

Uttarakhand के देहरादून में तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। यात्रा महानगर कार्यालय से शुरू हुई और गांधी पार्क पर समाप्त की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रथ पर चढ़कर पूरी यात्रा में तिरंगा लहराते और जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए।

वहीं, झारखंड के बोकारो में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धर्मशाला मोड़ से लेकर चास चेक पोस्ट स्थित भारत माता की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में झारखंड के भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

बोकारो के पूर्व विधायक बीरंची नारायण ने तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना से प्रेरित होकर यह आयोजन किया जा रहा है और इसी के साथ तिरंगा यात्रा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी एक फेलियर नेता हैं।

Uttarakhand के देहरादून में तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे

वह एसआईआर के मुद्दे पर जनता में भ्रम फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से वोटर लिस्‍ट बना रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply