देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी के ‘हर घर सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में Uttarakhand ऊर्जा निगम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है।
Uttarakhand का नया अनुभव: हिमालय दर्शन और देवदार के जंगलों में रहना अब होगा और भी खास
राज्यभर में अब तक 37 हजार 400 घरेलू उपभोक्ताओं ने रूफटाप सोलर संयंत्र स्थापित कराए हैं। यह कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले पूर्णता की ओर अग्रसर है, जो कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। ऊर्जा निगम ने सोलर प्लांट से कुल 140 मेगावाट बिजली उत्पादन होने का दावा किया है।
Uttarakhand ऊर्जा निगम ने सोलर प्लांट से कुल 140 मेगावाट बिजली उत्पादन होने का दावा किया
ऊर्जा निगम ने प्रदेश में कुल 40 हजार संयंत्रों के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने की दिशा में तेज गति से काम किया है। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 140 मेगावाट से अधिक हो चुकी है, जिससे हजारों परिवार अब बिजली बिलों में बड़ी राहत पा रहे हैं।

