अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सांसद निशिकांत दुबे को ‘विष पुरुष’ बताया

On: July 9, 2025 1:07 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

हरिद्वार, । महाराष्ट्र में जारी हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने सांसद की तुलना विष पुरुष से कर दी है।

Uttarakhand : पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरी गाज, रेलवे समेत 86 इकाइयों के आवेदन रद्द

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों पर प्रमुखता से बोल रहे हैं और ठाकरे बंधुओं को चेतावनी भी दी है कि अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ। दुबे ने सोशल मीडिया पर कई पोस्टों के माध्यम से ठाकरे बंधुओं को घेरा है। निशिकांत दुबे के बयानों पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को जहां वाद-विवाद करवाना होता है वहां पर निशिकांत दुबे को आगे कर दिया जाता है।

Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निशिकांत दुबे अपने बयानों से क्या साबित करना चाहते हैं? वह ठाकरे बंधुओं को लेकर जो बयान दे रहे हैं, उससे एक चीज साफ है कि वह सिर्फ परेशानियां ही बढ़ाना चाहते हैं। महाराष्ट्र में भाषा को लेकर जो भी भाव है, उसे लेकर अगर आप संयम से काम नहीं लेंगे तो चीजें संभलने की जगह बिगड़ जाएंगी।

Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसद निशिकांत दुबे को नसीहत देते हुए कहा कि आप सत्ता दल के वरिष्ठ सांसद हैं। आपकी जिस शैली की भाषा है, वह ठीक नहीं है कि आप किसी को धमकी दे रहे हैं कि बिहार और यूपी आकर दिखाओ, पटककर मारेंगे। क्या आपके इस बयान से विवाद पैदा नहीं होगा? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो भी कुछ हो रहा है, वह भाजपा की देन है। पहले हिंदी की अनिवार्यता करते हैं और फिर इसे खत्म भी कर देते हैं।

Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निशिकांत दुबे अपने बयानों से क्या साबित करना चाहते हैं?

इस बीच, ठाकरे बंधुओं ने विजय दिवस के तौर पर जश्न भी मनाया। इस पर भाजपा सांसद ने जो प्रतिक्रिया दी, वह किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। आप सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं कि लखनऊ और पटना आकर दिखाओ। इसीलिए, मैं उन्हें भाजपा का विष पुरुष कहता हूं। जहां चीजें खराब करनी होती हैं, उन्हें खड़ा कर दिया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून: सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दी ₹147 करोड़ की सौगात, बुजुर्गों को बताया परिवार का सुरक्षा कवच

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया ‘फ्लैग-इन’, पर्वतारोहियों के अदम्य साहस को सराहा

खटीमा : CM धामी ने दी 108 करोड़ से अधिक की सौगात, हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का किया लोकार्पण

नैनीताल : माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, बोले- देवभूमि की संस्कृति और जमीनों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttarakhand news : नैनीताल में दूषित पानी की सप्लाई से 2 लोगों की मौत, मामले में 6 इंजीनियर हुए सस्पेंड

किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Leave a Reply