चमोली। Uttarakhand : ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण में बड़ी भूमिका निभा रही है। देश भर के किसानों की आर्थिक स्थिति इस योजना के माध्यम से सुधरी है। Uttarakhand के चमोली के किसान भी योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं।
Uttarakhand : देवभूमि पहुंचे जीतन राम मांझी, परिवार संग किए केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन
इस योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपए की राशि दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। उत्तराखंड के चमोली के किसान भी इस योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।
चमोली जिले के 48,664 किसानों को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ का लाभ मिल रहा है। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत मिलने वाली छह हजार रुपए की सालाना राशि से वे लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। किसानों ने योजना के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
लाभार्थी होरी लाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “मुझे किसान सम्मान निधि हर चार महीने पर मिलती है। इससे मुझे बहुत सहायता मिलती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं।”
लाभार्थी हरीश लाल ने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें सालाना छह हजार रुपए मिलते हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
Uttarakhand किसान योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे
लाभार्थी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

