अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दो नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या, माता-पिता पर भी हमला- Uttar Pradesh

On: January 24, 2025 12:37 PM
Follow Us:
Two minor sisters murdered by slitting their throats, parents also attacked - Uttar Pradesh
---Advertisement---

हाथरस: Uttar Pradesh के हाथरस में एक युवक ने कथित तौर पर गला रेत कर अपनी 2 चचेरी बहनों की हत्या कर दी और पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि ये घटना हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद धाम कॉलोनी में बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि हुई। विकास ने 2 चचेरी बहनों सृष्टि (14) और विधि (6) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। चाचा छोटे लाल गौतम और चाची वीरांगना उर्फ गौरी पर भी हमला किया। हमले में गौतम और गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदेह जताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में विकास ने हमला किया, लेकिन पुलिस ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

Uttar Pradesh के बिजली कर्मी पहली जनवरी को मनायेंगे काला दिवस

 

 

 

 

 

 

 

Uttar Pradesh के  हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मूलरूप से फतेहपुर निवासी छोटेलाल मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में लेक्चरर हैं और इन दिनों पत्नी व बेटियों के साथ आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार पिछले 1 साल से लकवाग्रस्त होने के कारण गौतम बिस्तर पर हैं। गौतम का भतीजा विकास अपने एक साथी संग 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे उनके घर पर आया। खाना खाने के बाद वे सभी सोने चले गए। रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच विकास और उसके साथी ने धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें गौतम की दोनों बेटियों की मौत हो गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। मां गौरी के चिल्लाने पर हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य किराएदार और पड़ोसी इकट्ठा हुए तथा पुलिस को सूचना दी। दंपती को जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिन्हा ने कहा कि गौतम और उनकी पत्नी जीवित हैं लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गौरी के बयान के अनुसार उनकी बेटियों पर विकास ने हमला किया। मामला दर्ज कर लिया है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि विकास अक्सर गौतम के परिवार से मिलने आता था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!