बदायूं में दर्दनाक हादसा:- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार दंपती की मौत, भतीजा घायल
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।हादसे में उनका भतीजा घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार सुबह शेखूपुर पुलिस चौकी के समीप हुआ।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी पप्पू (40 वर्ष) पुत्र जसरूद्दीन पत्नी व भतीजे के साथ कादरचौक गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह जब वह बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव शेखूपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि भजीता यूसुफ (22 वर्ष) घायल हो गया। पुलिस ने दंपती के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पप्पू खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।करीब दस दिन पहले सड़क हादसे में उनका हाथ टूट गया था। उसकी दवा हकीम के यहां से चल रही थी। वह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ौली में हर दूसरे दिन हाथ पर पट्टी कराने जाते थे। बृहस्पतिवार को तड़के करीब पांच बजे पप्पू अपने भतीजे यूसुफ और पत्नी आसमां के साथ बुलेट बाइक से गांव मिढ़ौली गए थे।
सिर के बल सड़क पर गिरे दंपती:-हाथ पर पट़्टी कराने के बाद लौट रहे थे।सुबह करीब दस बजे उनकी बाइक शेखूपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी।कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।बाइक सवार दंपती सिर के बल सड़क पर जा गिरे। यूसुफ सड़क किनारे जमीन पर जा गिरा।
Like this:
Like Loading...
Related