अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्रियों संग पीएम मोदी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, विक्रांत मैसी बोले- खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता

On: December 3, 2024 11:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और फिल्म कलाकारों के साथ साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में भाग लिया। यह फिल्म 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस कोच को जलाने पर आधारित है। मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम ने स्क्रीनिंग से तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि द साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में साथी एनडीए सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं की उनके प्रयास के लिए सराहना करता हूं।
अभिनेता जीतेंद्र ने कहा कि मैंने पीएम मोदी को बताया कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल बिताए हैं और अपनी बेटी की वजह से पहली बार मैंने पीएम के साथ फिल्म देखी है। पीएम मोदी ने मुझसे कहा कि मैं भी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली फिल्म देख रहा हूं। बीजेपी सांसद मयंक नायक ने कहा कि फिल्म ने सच्चाई को दुनिया के सामने लाने का काम किया है। सच्चाई को हराया नहीं जा सकता। पीएम मोदी, गुजरात सरकार की छवि खराब करने की कई कोशिशें की गईं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply