अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आवारा पशु पालने पर 12 हजार रुपये प्रति महीने तक देगी सरकार

On: January 18, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आवारा पशुओं को सड़कों और खेतों से हटाने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं जिनके तहत इन मवेशियों को आश्रय देने वाले लोग हर माह 12 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पशुपालन विभाग की ये योजनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि ने बताया कि ग्राम गौर सेवक योजना के अंतर्गत अधिकतम पांच नर आवारा पशुओं को पालने वाले को 80 रु प्रति पशु के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे जबकि उन पशुओं को निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल भी उपलब्ध करायी जाएगी।

इस प्रकार, पांच नर आवारा पशुओं को रखने वालों को पशुपालन विभाग 12 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी इस योजना का लाभ छह व्यक्ति उठा रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि दूसरी योजना ‘गौशाला योजना’ के नाम से शुरू की गयी है जिसमें कोई व्यक्ति अपने गौसदन में किसी भी संख्या में निराश्रित पशुओं को रख सकता है जिसके लिए उसे 80 रु प्रति पशु के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘जिले के मुनस्यारी और बारावे में दो गौशालाएं चल रही हैं जिनमें कुल 225 निराश्रित पशुओं को आश्रय और भोजन मिल रहा है।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया ‘फ्लैग-इन’, पर्वतारोहियों के अदम्य साहस को सराहा

खटीमा : CM धामी ने दी 108 करोड़ से अधिक की सौगात, हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का किया लोकार्पण

नैनीताल : माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, बोले- देवभूमि की संस्कृति और जमीनों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttarakhand news : नैनीताल में दूषित पानी की सप्लाई से 2 लोगों की मौत, मामले में 6 इंजीनियर हुए सस्पेंड

किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

Leave a Reply