शौचालय में मिला किशोरी शव, मृतका की दादी का आरोप- दो युवकों ने गला दबाकर की हत्या..
फॉरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा जिला मुख्यालय
बदायूं।हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौचालय के अंदर किशोरी का शव मिला। उसकी दादी का आरोप है कि दो युवकों ने किशोरी का गला दबाकर हत्या की है। मंगलवार देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
16 वर्षीय किशोरी गांव के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी।मंगलवार रात वह अपनी दादी के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी।रात में दादी से शौच की बात कहकर चली गई। जब आधा घंटे तक वह वापस नहीं आई तो दादी देखने गई तो शौचालय का दरवाजा बंद था।उनके मुताबिक उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो दो युवक किशोरी का गला दबा रहे थे।

