अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर विजय शाह की बढ़ेगी मुश्किलें, मंत्री पद से हटाने के लिए Supreme Court में याचिका दायर

On: July 24, 2025 1:54 PM
Follow Us:
Supreme Court
---Advertisement---

नई दिल्ली: Supreme Court मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने सियासी गलियारों में हंगामा मचा दिया है। इस मामले में शाह की याचिका पर Supreme Court सोमवार को सुनवाई करेगा। शाह ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।

महिलाओं पर बढ़ते अपराध मामले में Supreme Court ने जताई चिंता

 

यह मामला तब और गरमाया जब सुप्रीम कोर्ट ने शाह को फटकार लगाते हुए कहा, ‘मंत्री के हर शब्द में जिम्मेदारी झलकनी चाहिए।’ सागर की कांग्रेस नेत्री डॉ. जया ठाकुर ने इस याचिका में विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मंत्री शाह का बयान संविधान के अनुच्छेद 164 (3) के तहत ली गई शपथ का उल्लंघन है।

Supreme Court मंत्री के हर शब्द में जिम्मेदारी झलकनी चाहिए

गौरतलब है कि 11 मई को इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में विरोध हुआ। यह मामला पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!