अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Supreme Court ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की

On: April 24, 2025 10:20 AM
Follow Us:
Supreme Court
---Advertisement---

नयी दिल्ली; Supreme Court ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और इसकी कड़ी निंदा की। शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों, वकीलों और अन्य कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति गवई को अपना उत्तराधिकारी नामित किया

पूर्ण न्यायालय की बैठक में सर्वसम्मति से आतंकवादी कृत्य की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। Supreme Court ने एक बयान जारी कर कहा, “सर्वोच्च न्यायालय उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनकी बेरहमी से और समय से पहले हत्या कर दी गई।

साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और जो घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ हों। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।”

Supreme Court श्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और जो घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ हों

बयान में आगे कहा गया, “भारत के मुकुट रत्न यानी कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आए पर्यटकों पर हमला निस्संदेह मानवता के मूल्यों और जीवन की पवित्रता का अपमान है और यह न्यायालय इसकी कड़ी निंदा करता है।” यह जघन्य हमला मंगलवार को किया गया, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मृत्यु हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!