नयी दिल्ली: Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने शीर्ष अदालत के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई को अपना उत्तराधिकारी नामित किया है।
Supreme Court मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी कानून पर करेगा सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश खन्ना ने न्यायमूर्ति गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। यदि मंजूरी मिली तो न्यायमूर्ति गवई 14 मई, 2025 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद अपनी सेवानिवृत्ति 23 नवंबर, 2025 तक इस पद पर बने रह सकते हैं।
Supreme Court भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा
Supreme Court न्यायमूर्ति खन्ना का मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक है। इसके बाद वह सेवानिवृत्ति हो जाएंगे। न्यायमूर्ति गवई को 24 मई, 2019 को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। परंपरा के अनुसार, निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अपनी सेवानिवृत्ति से एक महीने पहले सरकार को अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करते हैं।
मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति गवई की नियुक्ति एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि वह पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन के बाद न्यायपालिका के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले दलित पृष्ठभूमि के दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे।

