अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिना सूचना नोएडा जाने व विवेचना में लापरवाही पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक को एसएसपी ने किया निलंबित

On: September 15, 2026 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिना सूचना नोएडा जाने व विवेचना में लापरवाही पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक को एसएसपी ने किया निलंबित

बदायूं।क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अजब सिंह को विभागीय लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने निलंबित कर दिया।

निरीक्षक पर बिना सूचना दिए नोएडा जाकर रहने,जीडी में गलत रवानगी दर्ज कराने, विवेचना में लापरवाही बरतने और पर्याप्त साक्ष्य संलग्न किए बिना मामले में कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं।जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।
क्राइम ब्रांच में तैनाती के दौरान निरीक्षक अजब सिंह के कार्यों और विवेचनाओं को लेकर अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उनके बिना अनुमति नोएडा में रहने का मामला भी सामने आया। आरोप है कि विभागीय अभिलेखों में रवानगी की प्रक्रिया भी सही तरीके से नहीं लिखी गई। इसे अनुशासनहीनता के साथ-साथ सरकारी अभिलेखों के प्रति लापरवाही माना गया। कुछ मामलों की विवेचना में भी निरीक्षक की भूमिका सवालों के घेरे में आई है।विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्यों को समुचित तरीके से संलग्न नहीं किया गया और पर्याप्त साक्ष्य के बिना ही मामले में कार्रवाई करने की बात सामने आई। पुलिस विभाग में विवेचना को लेकर बरती गई लापरवाही को अधिकारियों ने गंभीर माना है। इसके साथ विवेचना में बरती गई लापरवाही से केस की मजबूती प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर निरीक्षक अजब सिंह को निलंबित किया गया है। निलंबन के बाद विभागीय जांच की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।ड्यूटी में लापरवाही,अभिलेखों में अनियमितता और विवेचना में नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply