अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shri Ram Mandir Pran Pratistha:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने निकाली रथयात्रा,शहर में जगह-जगह स्वागत, पुष्प वर्षा, हुई आरती

On: January 20, 2024 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पीलीभीत। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले Shri Ram Mandir Pran Pratistha के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल द्वारा शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया राम भक्तों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की कई जगह प्रसाद वितरण किया गया।

 

Shri Ram Mandir Pran Pratistha शहर में निकाली गई दो दिवसीय रथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा हरीश रौतेला ने पूजन और झंडी दिखाकर किया था।

शनिवार को यह रथ यात्रा नगर पालिका परिषद से आरंभ हुई। रथयात्रा में भगवान श्री राम माता जानकी, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान जी और महर्षि वाल्मीकि की झांकी सजी हुई साथ में चल रही थी। भजन कीर्तन पार्टी द्वारा सुंदर भजन रास्ते पर गाये जा रहे थे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और तमाम सभासद यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पर महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती भी उतारी।

 

Shri Ram Mandir Pran Pratistha शनिवार 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे यह यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय से शुरू होकर चीनी मिल मार्ग होते हुए

पीलीभीत। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले Shri Ram Mandir Pran Pratistha के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल द्वारा शहर में भव्य रथ..
पीलीभीत। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले Shri Ram Mandir Pran Pratistha के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल द्वारा शहर में भव्य रथ..

गौहनिया चौराहा, नेहरू पार्क, नकटा दाना चौराहा, सेंट अलॉयसिस स्कूल से होते हुए खकरा चौकी, आयुर्वैदिक कॉलेज चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, कमल्ले का चौराहा, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, ड्रमंड गंज चौराहा से स्टेशन रोड, चावला चौराहा, छतरी चौराहा, स्टेशन चौराहा होते हुए वापस नगर पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था ने सभी नगर वासियों से अपील की, कि 22 जनवरी को अयोध्या में Shri Ram Mandir Pran Pratistha सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। सभी नगर वासी इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाएं।

 

अयोध्या में Shri Ram Mandir Pran Pratistha के शुभ अवसर पर सभी लोग अपने घर के निकटतम मंदिर में 11 ग्यारह दिये जलाने का संकल्प लेकर इस पर्व को दीपावली के रूप में मनाए। हम सभी पीलीभीत नगरवासी प्रभु श्री राम के शुभ चरणों में 51000 दिए जलाने का संकल्प पूर्ण करेंगे।Shri Ram Mandir:तीन दशक पूर्व अयोध्या में श्री भगवान राम मंदिर के लिए देशभर में चले कार सेवक सत्याग्रह कार्यक्रम में सहसवान के भी दो दर्जन से ज्यादा से लोग जेल गए।

रथयात्रा में रतना शुक्ला, साकेत सक्सेना, राजेंद्र भारती, विपिन त्यागी, सुरेश लोधी, मनोज मिश्रा, अवतार सिंह मोनू, राशिद हुसैन, शिखा वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, गोकुल मौर्य, वतनदीप मिश्रा, चेतन गंगवार आदि सभी सभासद एवं सैकड़ो श्रद्धालुओं मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नेहरू पार्क संचालन सौरभ सक्सेना, भाजपा नगर महामंत्री अंकुर अग्रवाल, देवेश बंसल, बीसलपुर मिष्ठान भंडार – पारस अग्रवाल, राजेश दाल वाले, अनिल अग्रवाल – मोनिका हौजरी, सुमित गुप्ता मंशाराम स्वीट्स, अनिल मनी – मैनी गारमेंट्स,shri ram mandir

डी सी डी एफ अध्यक्ष श्रीमती संगीता मौर्य, भाजपा नगर मंत्री देव प्रकाश, नीरज रस्तोगी – पंकज ज्वेलर्स, वी मार्ट स्टोर मैनेजर व मार्ट आदि लोगों ने विभिन्न जगहों पर भव रथयात्रा का स्वागत किया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!