Sambhal में एक मंदिर दोबारा खोल दिया गया है। नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को दोबारा खोला गया है। एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि चेकिंग के दौरान पता चला कि मंदिर पर कुछ लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। मंदिर की साफ-सफाई करा दी गई है और मंदिर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियाँ हैं। इस क्षेत्र में हिंदू परिवार रहते थे और कुछ कारणों से उन्होंने यह क्षेत्र छोड़ दिया। मंदिर के पास एक प्राचीन कुआं भी होने की जानकारी है।
Sambhal में जांच के दौरान मिला शिव मंदिर, पुलिस ने खुलवाया ताला
On: December 14, 2024 7:33 PM

---Advertisement---
