अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जीतन राम मांझी अनुभवी हैं, फिर भी उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए : Shambhavi Chaudhary

On: June 13, 2025 12:16 PM
Follow Us:
Shambhavi Chaudhary
---Advertisement---

पटना। लोजपा (रामविलास) सांसद Shambhavi Chaudhary ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने चिराग पासवान को लेकर कहा कि जिसके पास जनसमर्थन होता है, उसे दिखाने की जरूरत नहीं होती है। Shambhavi Chaudhary ने सीट बंटवारे को लेकर भी चिराग पासवान पर तंज कसा था।

खुल गया Shambhu border ; हाईवे पर दौड़ना शुरू हुई गाड़ियां, हिरासत में किसान नेता

Shambhavi Chaudhary ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक गणित के जरिए ज्यादा सीटें हथियाने की कोशिश करता है तो बोलना जरूरी हो जाता है। शांभवी चौधरी ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शांभवी चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हमसे काफी वरिष्ठ हैं, वो मेरे दादा जी के साथ राजनीति करते थे और हम उन्हें सम्मान से दादा जी कहते हैं। जब किसी के पास इतना बड़ा अनुभव हो तो हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन हां, इतना जरूर कहूंगी कि किसी पर भी व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए।

लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यकारिणी बैठक पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 29 जून को होने वाली ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Shambhavi Chaudhary ने सीट बंटवारे को लेकर भी चिराग पासवान पर तंज कसा

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में बिहार के आरा में एक रैली की, जिसमें भारी संख्या में लोग आए। इसके बाद लोजपा की ओर से सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के बाद एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सिरदर्द बढ़ गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply