अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा….पहलगाम हमले पर बोले Shah

On: April 23, 2025 5:07 PM
Follow Us:
Shah
---Advertisement---

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले पर देशभर में रोष व्याप्त है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित Shah ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकोंको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Shah श्रीनगर के लिए रवाना, आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के घटनास्थल बैसारन क्षेत्र पहुंचे। पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Shah  बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे

हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply