अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shah श्रीनगर के लिए रवाना, आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

On: April 23, 2025 9:44 AM
Follow Us:
Shah
---Advertisement---

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित Shah जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने अपराह्न बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना को देखते हुए श्री शाह नयी दिल्ली से श्रीनगर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के कुछ बड़े अधिकारी भी श्रीनगर जा रहे है।

रोगग्रस्त होकर नहीं की जा सकती विकसित भारत की संकल्पना : Shah

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री Shah श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट मंगलवार को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में कम से कम आठ पर्यटक घायल हो गए।

Shah उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ, जो पहलगाम के निकट स्थित एक सुंदर लेकिन गैर-मोटर वाहन योग्य स्थान है। वहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आठ घायलों को पहलगाम में एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में दो व्यक्तियों को गंभीर हालत में श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply