SBI ने जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र में विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए 2 करोड़ का चेक दिया, मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि के लिए धन्यवाद किया
SBI gave a check of 2 crores for the relief and rehabilitation of displaced people in landslide area in Joshimath, Chief Minister thanked for the amount

SBI : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र में विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए 02 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।
SBI ने जोशीमठ : मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि के लिए धन्यवाद किया
मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति, मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी S.B.I. से सहयोग अपेक्षित है।
ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित
SBI ने जोशीमठ : एस.बी.आई. के उत्तराखण्ड अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एस.बी.आई. के उत्तराखण्ड अंचल के उप महाप्रबंधक श्री राजकुमार सिंह एवं श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।